छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : क्रांति दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को कांग्रेस ने किया नमन…

By lokesh sharma|10 Aug 2026, 1:15 PM
f X W

राजनांदगांव , भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर क्रांति दिवस के अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को सतनाम भवन में कार्यक्रम हुआ। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानी वीरों के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष, बलिदान और उसके महत्व पर विचार-गोष्ठी आयोजित की गई।

Advertisement
Advertisement

जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में शुरू हुआ भारत छोड़ो आंदोलन देश की आजादी के संघर्ष का निर्णायक पड़ाव था। क्रांति दिवस स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों और उनके संकल्प को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और देश की एकता को मजबूत बनाए रखना ही स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, पदम कोठारी, रूपेश दुबे, कमलजीत सिंह पिंटू, राकेश जोशी, इकरामुद्दीन सोलंकी, मामराज अग्रवाल, सूर्यकांत जैन, प्रेम रूचंदानी, अशोक पंजवानी, मनीष गौतम, अशोक फडणवीस, झम्मन देवांगन, वीरेंद्र चंद्राकर, लक्ष्मण साहू, चेतन भानुशाली, अमर झा, राजेश गुप्ता चंपू आदि उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  टाटा पावर की एंट्री को लेकर छत्तीसगढ़ में बढ़ा विरोध, ₹435 करोड़ के दावे पर उठे सवाल

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins