छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : एक साथ त्योहार मनाना ही एकता की पहचान है…

By kadwaghut|09 Aug 2026, 12:52 PM
f X W

राजनांदगांव , स्थानीय सिविल लाइन्स तुलसीपुर रोड स्थित महापौर कार्यालय में सर्व यादव समाज की बैठक हुई। राजनांदगांव जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे यादव समाज के वरिष्ठ, मातृ शक्ति व युवा ब्रिगेड उपस्थित रही। जिले के कोसरिया यादव समाज, झेरिया यादव समाज व ठेठवार यादव समाज का प्रतिनिधित्व रहा। कोसरिया यादव समाज की ओर से भोला यादव, झेरिया यादव समाज की तरफ से गरीबा यादव व ठेठवार यादव सामाज राजनांदगांव की ओर से उपेन्द्र यादव ने समाज को संबोधित किया।

महापौर मधुसूदन यादव ने समाजिक एकजुटता, परस्पर सहयोग व सबको साथ लेकर आगे बढ़ने की भावना पर बल दिया। उन्होंने कहा कि साथ बैठकर खाना और साथ-साथ त्यौहार मनाना, यही सामाजिक एकता की सच्ची पहचान है। महापौर ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस पर्व को मिल-जुलकर हर्षोल्लास के साथ मनाने का आव्हान किया। सभी ने महापौर के प्रस्ताव का स्वागत किया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व तैयारी संबंधी कार्य योजना के संबंध में विचार विमर्श किया गया। भोला यादव ने आभार व्यक्त किया। एल्डरमैन मंजू यादव, भोला यादव, उपेन्द्र यादव, गरीबा यादव, सुदेश यादव, विनोद (बंटी) यादव एवं अन्य उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : आंगनबाड़ी केन्द्र मोहारा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins