राजनांदगांव| भेड़िकला रोड की मरम्मत का काम धीमी गति से चलने के कारण आसपास के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के काम के चलते कई जगह आवागमन प्रभावित है।
बारिश में सड़क पर कीचड़ और गड्ढों की स्थिति से दोपहिया वाहन चालकों की मुश्किल और बढ़ गई है। यहां मुरुम और बजरी डालकर छोड़ दिया जाता है। इसे समतल नहीं किया जाता इससे समस्या होती है। यहां मरम्मत काम तेजी से पूरा करने की जरूरत है।
