छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: 9 अगस्त को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर सुरभि मोहबे करेंगे स्वास्थ्य जांच

By kadwaghut|09 Aug 2026, 11:29 AM
f X W

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव । ग्राम पंचायत बोरी में 9 अगस्त 2026 को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ग्राम पंचायत बोरी परिसर में होगा। शिविर में ग्रामीणों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर में डॉक्टर सुरभि मोहबे सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल राजनांदगांव की विशेषज्ञ डॉक्टर सुरभि मोहबे के साथ अन्य चिकित्सक भी उपस्थित रहेंगे। ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा।

ग्राम पंचायत बोरी के सरपंच जीवन लाल साहू ने क्षेत्र के ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच और उचित चिकित्सकीय परामर्श से कई बीमारियों की पहचान एवं उपचार में मदद मिल सकती है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  धमतरी के प्रभु लाल ने आजीविका डबरी से गढ़ी सफलता की नई इबारत

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins