राजनांदगांव , भाजपा संगठन ने चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। संगठन जिला से लेकर मंडल स्तर पर संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को काम सौंपा जा रहा है। इसमें पहला और बड़ा फोकस उन विधानसभा क्षेत्रों हैं, जहां बीते चुनाव में भाजपा को हार मिली थी।
यहां पंचायत से लेकर बूथ स्तर पर योजना बनाकर काम किया जाएगा। पार्टी नेता और कार्यकर्ता सघन दौरा करेंगे। वहीं लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिए काम किया जाएगा। इस दौरान अंदरुनी सर्वे में बीते चुनावों में मिली हार की वजह भी खंगाली जाएगी। जिसमें समय रहते ही सुधार किया जाएगा। यह रोड मैप बीते दिनों हुए जिला स्तरीय कार्यसमिति की बैठक और संभाग कार्यसमिति की बैठक में तैयार किया गया है। बीते विधानसभा चुनाव में अविभाजित राजनांदगांव के 6 मे से पांच विधानसभा में भाजपा को हार मिली थी। सिर्फ राजनांदगांव विधानसभा में ही डॉ. रमन सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की थी।
2 विधानसभा चुनाव में रिजल्ट खराब रहा बैठक में जिला संगठन प्रभारी अजय जामवाल ने लोकल चुनावों में मिली बड़ी जीत का लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को बड़ी जीत मिली है। इसके अलावा निकायों के चुनाव में भी भाजपा ने जीत दर्ज की। लेकिन बीते दो विधानसभा चुनावों में उम्मीद मुताबिक रिजल्ट नहीं मिले। इसकी वजह खंगाल कर काम करने की जरूरत है। पिछले दिनों जिला कार्यसमिति की बैठक में पदाधिकारियों ने बूथ मजबूती और एकजुटता से काम करने की बात कही।
जिला पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों सहित प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में कमजोर बूथों की लिस्टिंंग की जिम्मेदारी दी गई है। इन बूथों की पहचान पहले चरण में की जाएगी। यहां हार की वजह और वोटर्स के मूड में आने वाले बदलाव को समझा जाएगा। इसके साथ ही इन हिस्सों की जरूरत और मांगों की लिस्टिंंग होगी। इसके बाद इन कमजोर बूथों में जनाधार बढ़ाने के लिए काम होगा।
