उत्तर बस्तर कांकेर , छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार राज्य में बाढ़ आपदा एवं प्रबंधन के संबंध में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय सचिव शम्मी आबदी एवं एनडीआरएफ के अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सचिव शम्मी आबदी ने वीडियो कान्फेसिंग के जरिए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य मॉक डिजास्टर मेनेजमेंट की यह मॉक ड्रिल महत्वपूर्ण है, सभी संबंधित विभाग के अधिकारी इसके भागीदार बनें तथा मॉक ड्रिल में जो भी जानकारी दी गई है, उसके अनुसार तैयार की जाए। मॉक ड्रिल के दौरान आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को राहत, खाना, पानी, अस्थाई आश्रय की व्यवस्था, अग्नि दुर्घटना की स्थिति में तत्काल इलाज की व्यवस्था, राहत शिविरों में फिल्ड अस्पताल की स्थापना, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में यातायात बाधित होने पर वैकल्पिक व्यवस्था इत्यादि के संबंध में जानकारी दी गई तथा बताया गया कि प्रत्येक जिलों के सभी तहसीलों में इस माह निर्धारित तिथि को मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय में आयोजित वीडियो कांफ्रेसिंग में संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम कांकेर सरस्वती बंजारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू, डिप्टी कलेक्टर रानू मैथ्यूज सहित पीएचई, सिंचाई, कृषि, पशुपालन इत्यादि विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
