राजनांदगांव : केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई…
डोंगरगांव , भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल डोंगरगांव की प्रथम एक दिवसीय मंडल कार्यशाला युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दानेश्वर शरद वैष्णव के नेतृत्व में हुई। कार्यशाला में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने संगठन की मजबूती और युवाओं के उत्साह का परिचय दिया। कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक प्रशिक्षण, बूथ सशक्तिकरण, डिजिटल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने मंडल अध्यक्ष और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की।
कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवा कार्यकर्ताओं को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करते हैं। समापन अवसर पर सभी युवा कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भरत वर्मा, दिनेश गांधी, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, जागृति यदु, अंजू त्रिपाठी, दीना पटेल, चिंटू सोनकर, श्रेणिक बोथरा, सागर वर्मा, प्रवेश ठाकुर, मनीष साहू, हीना मंगल जैन, संतोष यादव, दयानंद सेन, सुनील सेन, हेमंत चोपड़ा, सतीश पांडेय सहित भाजपा व युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य शामिल हुए।
