छत्तीसगढ़

CG : 90 लाख की ठगी, महिला सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार …

By kadwaghut|07 Aug 2026, 12:42 PM
f X W

सक्ती। 90 लाख की ऑनलाइन ठगी मामले में सक्ती पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी होने का फायदा उठाते हुए आरोपी लोगों से ठगी किया करते थे. पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला रेखा राठौर अपने परिचित लोगों को बैंक में गिरवी रखा सोना कम कीमत में दिलवाने का झांसा देती थी. इस झांसे में आकर सक्ती निवासी मूलचंद राठौर ने कई किस्तों में आरोपियों को 90 लाख का भुगतान किया. जब उसे ठगे जाने का अहसास हुआ, तो उसने पुलिस में शिकायत की.पुलिस ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला रेखा राठौर के साथ उसके साथी अफरोज खान ओर सुभाष साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : संस्कृति विभाग ने राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins