राजनांदगांव : युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए काम करने के लिए किया आह्वान…
डोंगरगांव , भाजयुमो की कार्यशाला बैठक सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गांधी, भरत वर्मा तथा भाजयुमो के जिलाध्यक्ष चिंटु सोनकर शामिल हुए। गांधी ने युवा मोर्चा को भाजपा की रीढ़ बताते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा ही पार्टी की बड़ी ताकत है। कार्यशाला में सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन के विचारों को जन-सामान्य तक पहुँचाने और नए युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यशाला में मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष दानेश्वर शरद वैष्णव, लक्ष्मीनारायण गुप्ता रामकुमार गुप्ता, दीना पटेल, जिपं सभापति जागृति यदु, जिला महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष हिना जैन,गुलशन हिरवानी, सागर वर्मा, हेमंत चोपड़ा, सतीश पांडे, अंजु त्रिपाठी, संतोष यादव, श्रेणिक बोथरा, गौरव यदु, नवनीत अहीर, नंदलाल पाडे, रुपु पाडे, भीषण साहु, प्रांजल श्रीवास्तव, पुष्पेन्द्र हिरवानी, हिमांशु अहीर, हिमांशु साहू, नोमित सोनकर, रितिक तिवारी, दानेश्वर साहू मनोज साहू, सुमित अग्रवाल मौजूद रहे।
