राजनांदगांव : स्मार्ट मीटर लगाना बंद करे सरकार : अनीस खान…
राजनांदगांव | जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान ने राज्य सरकार से स्मार्ट मीटर लगाना तत्काल बंद करने की बात कही है। उन्होंने इसके लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बयान का हवाला दिया हैं।
उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए एक वीडियो में कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री स्वयं कह चुके हैं कि स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता नहीं है। वहीं लोकसभा में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी स्पष्ट कहा था कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर सभी उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य नहीं, बल्कि वैकल्पिक व्यवस्था है।
इसे देखते हुए राज्य सरकार स्मार्ट मीटर लगाने की अनिवार्यता को तत्काल खत्म करें। यदि यह व्यवस्था वैकल्पिक है, तो बिजली विभाग और निजी एजेंसियां इसे व्यवहार में अनिवार्य क्यों बना रही हैं? सरकार लागू वैधानिक आदेश, अधिसूचना, नियम सार्वजनिक करे। स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता बंद की जाए।
