छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : चाहिए पक्की सड़क : बारिश में कीचड़ से जूझ रहे हैं धरमूटोला-मातेखेड़ा के लोग…

By lokesh sharma|06 Aug 2026, 1:52 PM
f X W

राजनांदगांव , छुरिया ब्लॉक के धरमूटोला, मातेखेड़ा और फाफामार को जोड़ने वाला मार्ग वर्षों बाद भी पक्का नहीं बन पाया है। बारिश के मौसम में सड़क कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाती है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। किसानों को फसल बाजार तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज जाने और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 20 से 25 वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इसे मुख्य बजट में शामिल नहीं किया गया। उनका कहना है कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को पहले इस सड़क को बजट में शामिल कराने के लिए प्रयास करना होगा, तभी निर्माण का रास्ता साफ होगा।

ग्रामीणों के अनुसार छुरिया ब्लॉक में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत साल्हेटोला-धरमूटोला- बूचाटोला, घुपसाल-भोलापुर और सीताकसा- बेलरगोंदी जैसे कई ग्रामीण मार्गों का डामरीकरण हो चुका है। इसके बावजूद धरमूटोला-मातेखेड़ा-फ ाफामार मार्ग आज भी कच्चा है।

बजट में शामिल कर निर्माण कराया जाए: ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर मुख्य बजट में शामिल कर जल्द पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  गोमर्डा अभयारण्य में फिर बढ़ेगा काले हिरणों का कुनबा, प्राकृतिक आवास में छोड़े जाएंगे 25 हिरण

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins