छत्तीसगढ़रायपुर जिला

Rajnandgaon: हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि पर महालक्ष्मी मंदिर में होगा 7 दिवसीय भव्य आयोजन

By kadwaghut|19 Mar 2026, 6:53 PM
f X W

22 से 28 मार्च तक भजन संध्या,  महा अष्टमी   हवन भंडारा और भव्य जम्मा जागरण का आयोजन

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव। हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्रि और रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर शहर के सदर बाजार स्थित महालक्ष्मी मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 22 मार्च से 28 मार्च 2026 तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन भजन संध्या आयोजित होंगे। कार्यक्रम का आयोजन श्री महालक्ष्मी उत्सव सेवा समिति, राजनांदगांव द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत 22 मार्च रविवार को गणेश जी मिश्रा द्वारा सुंदरकांड एवं निखिल श्याम के भजनों से होगी। 23 मार्च सोमवार को भाटापारा के कलाकार पलाश शर्मा भजन प्रस्तुति देंगे। वहीं 24 मार्च मंगलवार को इंदौर के सुप्रसिद्ध गायक शुभम राणा भजन संध्या में अपनी प्रस्तुति देंगे।

25 मार्च बुधवार को राजनांदगांव के भावेश बैद एवं सजल बैद द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा। 26 मार्च गुरुवार को शाम 4 बजे से  महा अष्टमी हवन  किया जाएगा। 27 मार्च शुक्रवार को माता जी का भंडारा (सवामणी) दोपहर 1 बजे से आयोजित होगा, जिसमें कन्या पूजन एवं प्रसादी भोजन कराया जाएगा।

कार्यक्रम 28 मार्च शनिवार को श्री विष्णु अवतारी बाबा रामदेव जी के भव्य जम्मा जागरण से होगा। इस अवसर पर महाराष्ट्र के प्रसिद्ध गायक श्री देवेंद्र राठी जी द्वारा रात्रि 8:30 बजे से जागरण की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। इस आयोजन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए आकाश शर्मा (9770721246) एवं शुभम शर्मा (8319887633) से संपर्क किया जा सकता है।

READ ALSO  CG : कॉफी हाउस पर बड़ी कार्रवाई, गंदगी मिलने पर किया गया सील ...

Read Also: राजनांदगांव : बकायादारों की संपत्तियां कुर्क करने जा रही निगम …

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins