छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग हादसों ने ली 7 जिंदगियां, प्रदेशभर में मातम

By Admin|19 May 2026, 8:31 PM
f X W

रायपुर/कोरबा/सूरजपुर.

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जिलों में हुई दुर्घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो गई. कहीं तेज रफ्तार ने कहर बरपाया तो कहीं फैक्ट्री में लापरवाही ने महिला मजदूर की जान ले ली. वहीं ट्रेन की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत हो गई. मृतकों में 6 पुरुष और 1 महिला की मौत हुई. यह हादसे रायपुर, कोरबा और सूरजपुर जिले से सामने आए हैं. 

सड़क हादसे में दो की मौत: जवाली-चाकाबुड़ा मार्ग की पहली घटना है, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से दो ग्रामीणों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान अरदा निवाी प्रकाश और चाकाबुड़ा निवासी बबलू के रूप में हुई है. घटना के बाद लोगों ने आधी रात तक चक्काजाम किया। जानकारी के मुताबिक, घटना मोंगरा थाना इलाके की है. अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई. स्थानीय लोगों को खबर मिलने पर वह मौके पर पहुंचे. आक्रोशित होकर उन्होंने आधी रात तक चक्काजाम किया. ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में रात में अवैध रेत परिवहन के ट्रैक्टर तेज रफ्तार से दौड़ते हैं. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर समझाइश दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन खत्म किया.

मातम में बदली खुशियां
बालको थाना इलाके के अगजरबहार के पास तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है. पिकनिक मना कर लौट रहे युवकों से भरा ऑटो का नियंत्रण बिगड़ने से हादसा हो गया. ऑटो पलटने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हुए हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, लगभग खरमोरा से 10 युवक पिकनिक मनाने झोरघाट गए थे. वापस लौटने के दौरान उनकी ऑटो पलट गई. मौके पर दो युवक ने दम तोड़ दिया, मृतकों की पहचान सोनू यादव और सत्यम यादव के रूप में हुई है.  वहीं घायलों को राहगिरों ने मानवता दिखाते हुए अस्पातल भिजवाया. पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है.

READ ALSO  छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनेगा पोला पर्व, CM विष्णुदेव साय की कार्यक्रमों में होगी शिरकत

मशीन में दबकर मजदूर की मौत
कोरबा में प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्री में महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही थी. घटना के वक्त फैक्ट्री में चार से पांच मजदूर काम कर रहे थे. मृतका भी लंबे समय बाद उसी दिन काम पर लौटी थी. चालू हालत में मशीन साफ करने के दौरान अचानक लीवर नीचे गिर गया और महिला उसकी चपेट में आ गई. मशीन में दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतिका की पहचान 26 साल की बिछनी बाई के रूप में हुई है. मृतका का एक नाबालिग बेटा है. हादसे के बाद ग्रामीणों ने शव उठाने से मना कर दिया।

उन्होंने मृतिका के परिवार को उचित मुआवजे की मांग की. वहीं घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. इधर रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया और स्थानीय जनप्रतिनिधि अरविंद भगत आंदोलन पर बैठ गए. लगभग 4 घंटे के बाद फैक्ट्री संचालक प्रदीप अग्रवाल, ग्रामीणों और पुलिस के बीच बातचीत चली. इसके बाद मुआवजे देने पर सहमति बनी. पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 75 हजार रुपये दिए गए. वहीं मृतका के पुत्र के नाम पर 2 लाख रुपये की एफडी कराने, 18 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह 1500 रुपये भरण-पोषण राशि देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति बनी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

रायपुर-राजिम ट्रेन की चपेट आकर ग्रामीण की मौत
अभनपुर में रायपुर-राजिम ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम सिवनी निवासी के रूप में सामने आई है. शव से कुछ दूर पर पुलिस को एक बाइक भी बरामद हुई है, जो मृतक की बताई जा रही है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को रेलवे ट्रैक के पास एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की तो शव के सिर और अन्य हिस्सों में भी ट्रेन से टकराने के कारण गंभीर चोट नजर आई है.  घटना स्थल के सामने स्थित सोनी मल्टी अस्पताल में मृतक के परिवार का एक सदस्य भर्ती बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. यह सुसाइड है या हादसा इसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. 

READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस आज लेंगे शपथ ...

ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत 
सूरजपुर जिले में भी मंगलवार को दर्दनाक हादसा साबित हुआ. सिंदरी नाले में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. मामला बसदेई चौकी क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर केवरा से कुसमुसी रेत लेने जाने जा रहा था. इस दौरान सिंदरी नाला में ड्राइवर ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया. ट्रैक्टर नाले के नीचे पलट गई. मृतक भैयाथान के दर्रीपारा का निवासी बताया जा रहा है. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है. पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins