छत्तीसगढ़

CG : जालबांधा में खाद्य दुकानों पर छापेमारी, 5 नमूने जांच के लिए …

By kadwaghut|12 Sep 2026, 11:43 AM
f X W

खैरागढ़ l खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जालबांधा क्षेत्र में किराना व खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। मेसर्स वर्मा किराना स्टोर से नमकीन, गुलाब जामुन (खजानी) और अरहर दाल के 3 विधिक नमूने, जबकि कृष्णा मोमोस सेंटर से चायनीज पकौड़ा और तीखी लाल चटनी के 2 सर्विलांस नमूने, कुल 5 नमूने जांच के लिए संकलित किए गए।

कार्रवाई कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा और अभिहित अधिकारी सिद्धार्थ पांडे के मार्गदर्शन में की गई। निरीक्षण के दौरान कृष्णा मोमोस सेंटर में अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे मोमोस और आलू फिंगर चिप्स को मौके पर नष्ट कराया गया। संचालक को खाद्य पंजीयन कराने तथा खाद्य सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। वहीं मेसर्स लक्ष्य किराना स्टोर्स का निरीक्षण कर साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य अनुज्ञप्ति-पंजीयन अद्यतन रखने की हिदायत दी गई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon : अनजान लोगों को दी लिफ्ट, सफर के दौरान आया चक्कर, आंख खुली तो बाइक गायब ...

Related Articles

2

Back to top button