छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : शराब दुकान के पास चल रहे हैं अवैध चखना सेंटर, खुलेआम छलक रहे जाम…

By lokesh sharma|04 Aug 2026, 11:57 AM
f X W

डोंगरगांव , नगर में शराब दुकानों के आसपास अवैध चखना सेंटरों का संचालन लगातार बढ़ता जा रहा है। शराब दुकान से कुछ ही दूरी पर अस्थायी और स्थायी इन चखना सेंटरों में खुलेआम बैठकर शराब पीने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। सबसे अधिक चिंताजनक स्थिति डोंगरगांव-चौकी मुख्य मार्ग पर देखने को मिल रही है, जहां देर रात तक शराबियों की भीड़ लगी रहती है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

शाम होते ही इन चखना सेंटरों में लोगों की भीड़ जुटने लगती है। शराब पीने आए लोग अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े कर देते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है। कई बार नशे की हालत में लोग सड़क पर घूमते नजर आते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, महिलाएं और ग्रामीण क्षेत्र के लोग आवागमन करते हैं। शराबियों की भीड़ और उनके व्यवहार के कारण असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

शिकायत मिली है, होगी कार्रवाई: आबकारी अधिकारी तुलेश्वरी देवांगन ने कहा कि अवैध चखना दुकान संचालित होने की शिकायत मिली है। आगे भी अभियान जारी रहेगा। समय-समय पर ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाती रही है। जल्द ही राजस्व विभाग, नगर पंचायत और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम बनाकर अवैध चखना सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : आज गणेश विसर्जन झांकी : दोपहर 2 बजे से शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins