छत्तीसगढ़

रायगढ़ पुलिस अलर्ट: मवेशियों को कराया मुक्त, फरार ड्राइवर की तलाश तेज़

By Admin|11 Sep 2025, 4:46 PM
f X W

रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी छिपे आधे दर्जन से अधिक मवेशियों के पैरो में रस्सी बांधकर उन्हें क्रुरता पूर्वक बुचडखाना लेकर जा रहे वाहन को रायगढ़ पुलिस ने पकड़कर बेजुबान मवेशियों की जान बचाई है। आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुसौर थाने की पुलिस टीम पेट्रोलिंग में निकली थी। इसी दौरान टीम जब नावापारा चौक के पास पहुंची थी तब उन्हें रात करीब 3:30 बजे के आसपास पुसौर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे एक सफेद रंग की पिकअप आती दिखी। संदेह के आधार पर जब वाहन को नवापारा चौक में रोकने का प्रयास करने पर भी उसके नहीं रुकने पर उसका पीछा किया गया तो ग्राम बासनपाली चौक के पास पिकअप चालक अपने वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद वाहन की जांच करने पर उन्हें दिखा कि पिकअप में मवेशी थे। आरोपी वाहन चालक अशदरजा, निवासी, बस्ती खटकुरबहाल जिला सुन्दरगढ़ ओड़िसा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ में हादसे के बाद गिरी गाज, लापरवाही के आरोप में नायब तहसीलदार सस्पेंड

Related Articles

2

Back to top button