छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG: मोबाइल की जिद बनी मौत की वजह! 9वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

By kadwaghut|02 Aug 2026, 3:59 PM
f X W

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने खराब मोबाइल सुधरवाने में देरी होने पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

Advertisement
Advertisement

पढ़िए पूरी खबर

दरअसल, मगरपारा मरारगली निवासी मनोज कुमार पाण्डेय इलेक्ट्रिशयन का काम करते हैं। उनकी बेटी वंशिका पाण्डेय अम्बेडकर स्कूल में कक्षा 9 वीं की पढ़ाई कर रही थी। उसका मोबाइल खराब हो गया था। 1 अगस्त को वंशिका ने अपने पिता को मोबाइल खराब होने की बात कहते हुए सुधरवाने की जीद की। उन्होंने अपने बेटी को सैलरी मिलने पर मोबाइल सुधरवा देने की बात कही और काम पर चले गए।

साड़ी का फंदा बनाकर लगाई फांसी

इधर पिता के जाने के बाद गुस्से और जिद में आकर वंशिका ने घर में पंखे के हुक से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। चचेरे भाई ने जब उसे फांसी के फंदे से लटका देखा, तब इसका खुलासा हुआ। इसके बाद परिजनों ने साड़ी को काटकर उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए सिम्स पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Read Also: CG: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत!

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : बिलासपुर में किराना दुकान में चोरी का खुलासा, सिगरेट-मिच्चर समेत सामान बरामद…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins