छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : महिला कर्मचारी ने कुलसचिव पर सैलरी गबन का लगाया आरोप…

By kadwaghut|02 Aug 2026, 1:25 PM
f X W

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेंद्र कुमार कुलदीप लगातार विवादों से घिरते जा रहे हैं। उनके जुड़े सरकारी वाहन का मामला थमा ही नहीं कि एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। हेमचंद विश्वविद्यालय में अर्ध कुशल दैनिक वेतनभोगी (आउटसोर्स / अंशकालीन) कर्मचारी के रूप में कार्यरत शुभांगी मराठे ने शिकायत की है कि कुलसचिव भूपेंद्र कुमार कुलदीप के निजी निवास पर बलपूर्वक घरेलू कार्य करवाया जाता है, तथा दबाव में कर्मचारी शुभांगी मराठे के वेतन की राशि प्रतिमाह उसके पुत्र उदय प्रताप कुलदीप के बैंक खाते में अंतरित कराया जाता है।

शुभांगी मराठे वार्ड 47 राजीव नगर निवासी दुर्ग हेमचंद विश्वविद्यालय में अर्ध कुशल दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। उनका वेतन विश्वविद्यालय निधि से कलेक्टर दर पर वर्तमान में लगभग 11505 रुपए से 11515 प्रतिमाह रजिस्टार हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कार्यालय द्वारा नेफ्ट के माध्यम से उनके यूको बैंक बचत खाता बीआईटी दुर्ग में जमा किया जाता है।

कर्मचारी शुभांगी मराठे ने कुलपति को प्रस्तुत आवेदन एवं 10 जुलाई 2026 में नोटरी सत्यापित शपथ पत्र में कहा है कि उन्हें विश्वविद्यालय के शासकीय कार्य पर नियोजित रखने के स्थान पर कुलसचिव भूपेंद्र कुमार कुलदीप द्वारा निजी आवास पर घरेलू कार्य खाना बनाने आदि के लिए रखा गया है तथा प्रत्येक माह वेतन जमा होने के उपरांत उन्हें मात्र लगभग 2200 रुपए ही दिए जाते हैं एवं शेष संपूर्ण राशि सेवा से हटा दिए जाने के भय और दबाव में (फोन पे / यूपीआई) के माध्यम से कुलसचिव के पुत्र उदय प्रताप कुलदीप भारतीय स्टेट बैंक के खाते में अंतरित कर ली जाती है।

READ ALSO  CG : जिला स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव’ का होगा आयोजन ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button