छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सूने मकान से 2.48 लाख की चोरी करने वाले दो गिरफ्तार …

By kadwaghut|01 Aug 2026, 11:34 AM
f X W

राजनांदगांव l कौरिनभांठा के बजरंग वार्ड में सूने मकान से चोरी के मामले में पुलिस ने नागपुर में रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन पर पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज हैं।

Advertisement
Advertisement

बसंतपुर पुलिस ने बताया कि प्रार्थी उमाशंकर साहू अपने परिवार के साथ रायपुर गए थे। 17 जुलाई की रात घर लौटे तो उनके मकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। भीतर कमरे के सामने भी बिखरे पड़े थे। आलमारी में रखे 80 हजार रुपए नगद सहित सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली गई थी। शिकायत के बाद पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसके आधार पर नागपुर के रहने वाले संदेही रमाकांत उर्फ रमाभाऊ और वाल्सल सातपुटे को हिरासत में लिया गया।

सोने को पिघलाकर बनाया डल्ला, जेवरात भी बरामद आरोपियों ने चोरी किए 35 ग्राम सोने के जेवरात को पिघलाकर डल्ला बना लिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके अलावा आरोपियों से चांदी के अन्य जेवरात भी बरामद ​कर लिया गया है। बताया गया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins