छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : कानन पेंडारी रोड में एक्सीडेंट, 3 युवक घायल …

By kadwaghut|31 Jul 2026, 1:46 PM
f X W

बिलासपुर. सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानन पेंडारी के पास गुरवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी, कि रेलिंग का सरिया युवक के पेट में जा घुसा. वहीं दूसरे युवक के पेट से लोहे का पाइप पार हो गया. हादसे में अब्राहम और प्रियांशु की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जबकि तीसरे युवक को सामान्य चोटें आई हैं. तीनों युवक मुंगेली जिले के पेंड्रीडीह, जरहागांव निवासी बताए जा रहे हैं.

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार तीनों युवक अपने गांव से बिलासपुर किसी दोस्त को लेने आए थे. यहां पहुंचने पर पता चला कि उनका मित्र पहले ही वापस जा चुका है. इसके बाद बाइक से तीनों अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान कानन पेंडारी के आसपास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा भिड़ी और भीषण हादसा हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना का दृश्य बेहद भयावह था. टक्कर के बाद रेलिंग का लोहे का सरिया और पाईप दो युवकों के पेट में घुस गया. अब्राहम के पेट में सरिया फंसा रह गया, जबकि प्रियांशु के पेट में घुसा सरिया प्रारंभिक उपचार के दौरान सिम्स अस्पताल में निकाला गया. तीसरे युवक को हल्की चोटें आई हैं और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : स्वाइन फ्लू: एक मरीज डिस्चार्ज, दूसरा वेंटिलेटर पर ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins