छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अब खतरनाक ड्राइविंग पर रद्द होगा लाइसेंस, ब्लैक स्पॉट में भी सुधार जरूरी…

By kadwaghut|21 Aug 2026, 10:53 AM
f X W

राजनांदगांव , सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने रेंज आईजी अजय यादव ने तीनों जिले के ट्रैफिक इंचार्ज व नोडल अफसरों की समीक्षा बैठक ली। विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में कई जरूरी निर्देश दिए गए।

आईजी ने निर्देश दिए कि जो चालक बार-बार यातायात नियमों को तोड़ते हैं या खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हैं, उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए। इसके साथ ही हिट एंड रन के मामलों में संलिप्त वाहनों और फरार आरोपियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई करें।

बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आईजी ने स्कूल बसों और वैन की फिटनेस, सीसीटीवी कैमरे, स्पीड गवर्नर और मेडिकल किट की जांच अनिवार्य कर दी है। इसके अलावा, चालकों एवं परिचालकों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए हैं।

सड़क दुर्घटनाओं के त्वरित डेटा प्रबंधन के लिए अधिकारियों को सभी हादसों की जानकारी इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस एप में तत्काल अपलोड करने को कहा गया है। इसके अलावा रेंज के सभी दुर्घटना संभावित क्षेत्रों,ब्लैक स्पॉट्स की पहचान करने के निर्देश दिए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : धर्म चक्र प्रवर्तन दिवस पर 14 अक्टूबर को होगा आयोजन, समिति ने की तैयारी...

Related Articles

Back to top button