छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : संकट में फिर रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था …

By kadwaghut|03 Jun 2026, 1:05 PM
f X W

रायपुर. शहर की सफाई व्यवस्था पर संकट गहरा गया है. चेतावनी के बाद बुधवार सुबह से सफाई ठेकेदारों ने काम बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं. कई महीनों से अटके भुगतान बहाल करने की मांग की जा रही है. अब निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डों में सफाई कार्य ठप हो गया है. ठेकेदारों का कहना है कि एक महा में सभी वार्डों को मिलाकर 4 करोड़ का भुगतान होता है लेकिन पिछले चार माह से भुगतान नहीं हुआ है. हमे भी सफाई कर्मचारियों को भुगतान करना पड़ता है. कई महीनों से सिर्फ आश्वासन दिया गया, लेकिन भुगतान नहीं हुआ है. अब भुगतान नहीं होने तक काम पर वापस नहीं लौटेंगे.

Advertisement
Advertisement

हड़ताल पर गए ठेकेदारों ने बताया कि पिछले सप्ताह नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बकाया राशि जारी करने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई. ठेकेदारों ने नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी को भी ज्ञापन सौंपा था. बता दें कि कुछ दिन पहले ही रामकी कंपनी के सफाई कर्मचारियों ने भी विभिन्न मांगों को लेकर काम बंद कर दिया था. ऐसे में अब ठेकेदारों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : आंगनबाड़ी सहायिका पद , अनंतिम मूल्यांकन सूची जारी...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins