राजनांदगांव | चाकू टिकाकर शराब पीने के लिए रुपए मांगने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि गंज चौक में फल दुकान लगाने वाले से आरोपी मनोज साहू व अजय मंडावी ने शराब पीने के लिए रुपए की मांग की।
पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने उस पर चाकू टिका दिया। वहीं जमकर मारपीट भी की। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मनोज साहू व अजय मंडावी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अगली खबर लोड हो रही है...
