छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सहकारी बैंकों के अध्यक्षों ने सहकारिता मंत्री से की भेंट…

By kadwaghut|31 Jul 2026, 10:23 AM
f X W

राजनांदगांव , प्रदेश के जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के अध्यक्षों ने मंत्रालय महानदी भवन में सहकारिता मंत्री केदार कश्यप से सौजन्य भेंट की। बैठक में सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने, पैक्स समितियों के सशक्तीकरण और सहकारी संस्थाओं के संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। भर्ती, तबादला, धान खरीदी और बकाया ऋण वसूली समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

Advertisement
Advertisement

बैठक में सहकारिता मंत्री ने केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की योजनाओं की समीक्षा करते हुए पैक्स, दुग्ध, मत्स्य, बुनकर एवं अन्य सहकारी समितियों के कार्यों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सहकारी संस्थाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में एपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, रायपुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, दुर्ग के प्रीतपाल बेलचंदन, राजनांदगांव के सचिन सिंह बघेल, जगदलपुर के दिनेश कश्यप, बिलासपुर के रजनीश सिंह, सहकारिता सचिव आर. प्रसन्ना, पंजीयक रमेश शर्मा तथा एपेक्स बैंक के महाप्रबंधक युगल किशोर वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री नेताम का पलटवार, बोले- ‘काम नहीं, सिर्फ राग अलापना आता है’

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins