छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : पूर्व विधायक अरुण वोरा की माता का निधन …

By kadwaghut|13 Jul 2026, 1:50 PM
f X W

दुर्ग: साईं मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अरविंद वोरा और पूर्व विधायक अरुण वोरा की माताजी शांति वोरा का निधन हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की पत्नी थीं। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने फेसबुक पर लिखा पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय स्वर्गीय श्री मोतीलाल वोरा जी की धर्मपत्नी तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री अरुण वोरा जी की पूज्य माताश्री, आदरणीया श्रीमती शांति वोरा जी का आज, 13 जुलाई 2026 को निधन हो गया। यह समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।

Advertisement
Advertisement

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल वोरा परिवार एवं समस्त शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सेवा संकल्प अभियान : सेवा, सहभागिता और सुशासन के संकल्प से जुड़ेगा मुंगेली जिला

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins