छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : एप में पंजीयन कराने ओटीपी नहीं बताते मरीज…

By kadwaghut|30 Jul 2026, 11:18 AM
f X W

राजनांदगांव , जिला अस्पताल में ओपीडी पर्ची बनाने मरीजों को लंबी कतारों से बचाने मोबाइल पर ऑनलाइन आभा एप से ओपीडी पर्ची बनाने की सुविधा दी गई है। लेकिन इसमें जिला अस्पताल प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले काफी पिछड़ गया है। मरीज मोबाइल पर आसान प्रोसेस कर स्वयं पर्ची बना बना सकते है। पंजीयन काउंटर में केवल टोकन लंबर बताने से प्रिंट मिल जाता है। लेकिन प्रचार नहीं होने से मरीज लंबी कतार में खड़े होते है। ओपीडी में उनकी जांच और इलाज में देरी होती है।

Advertisement
Advertisement

नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल मॉड्यूल, डिजिटल हेल्थ सेवाओं में पिछड़ गया है। तीन पैमानों पर बेहद कमजोर स्थिति है। अस्पताल की ओपीडी में पंजीकृत 436 मरीजों में केवल 98 की आभा आईडी लिंक की गई, महज 19 मरीजों की ई-प्रिस्क्रिप्शन बनी वहीं केवल 232 मरीजों के लिए फार्मेसी मॉड्यूल में ऑनलाइन दवा वितरण दर्ज हुआ। आंकड़ों के आधार पर 26 जिला अस्पतालों में जिला निचले पायदान पर है। इसमें तेजी लाने प्रयास करने की जरूरत है। राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के तहत मरीजों का पंजीयन, आभा आईडी से लिंकिंग, डॉक्टरों के द्वारा ई-प्रिस्क्रिप्शन जारी करना और फार्मेसी से ऑनलाइन दवा वितरण अनिवार्य रूप से बढ़ाया जा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : बल्ले से लगातार तीन शतक और गेंद से 16 विकेट, इंग्लैंड में छाए छत्तीसगढ़ के ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय ....

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins