छत्तीसगढ़देश

Cg Accident: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, बागेश्वर धाम से लौटते समय ट्रक से टकराई कार

By kadwaghut|29 Jul 2026, 9:50 PM
f X W

झांसी-ललितपुर हाईवे पर हुआ हादसा, कमर और पैर में चोटें; झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, हालत स्थिर

रायपुर/झांसी। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव बुधवार को उत्तर प्रदेश में एक सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा झांसी-ललितपुर हाईवे पर उस समय हुआ, जब वे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम में दर्शन कर परिवार के साथ लौट रहे थे।

Advertisement
Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में किरण सिंह देव को कमर और पैर में चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

बड़ी खबर: बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, हालत खतरे से बाहर

हादसे के समय उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ भी उसी वाहन में मौजूद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरी कार में यात्रा कर रहे थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सूत्रों के अनुसार, किरण सिंह देव को गंभीर चोटें नहीं आई हैं और उन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। हादसे में उनका चालक भी घायल हुआ है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

READ ALSO  उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ग्राम सरेखा में गौशाला के लिए उपयुक्त स्थल चयन के निर्देश
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins