छत्तीसगढ़

CG : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से साकार हुआ चंद्रकला का पक्के घर का सपना …

By kadwaghut|29 Jul 2026, 12:17 PM
f X W

बीजापुर । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने बीजापुर जिले की ग्राम पंचायत पामगल निवासी श्रीमती चंद्रकला के परिवार के जीवन में खुशियों की नई रोशनी लाई है। कभी कच्चे एवं जर्जर मकान में रहने वाला उनका परिवार आज सुरक्षित, मजबूत और सम्मानजनक पक्के घर में जीवनयापन कर रहा है।

पूर्व में वर्षा ऋतु के दौरान उनके परिवार को कच्चे मकान के कारण अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। असुरक्षित आवास में रहने से परिवार हमेशा चिंता और असुविधा के बीच जीवन व्यतीत करता था। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत श्रीमती चंद्रकला को पक्का आवास स्वीकृत हुआ। योजना से प्राप्त वित्तीय सहायता तथा ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत के सहयोग से उनके नए घर का निर्माण समय पर पूर्ण हुआ। अब उनका परिवार स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधायुक्त पक्के आवास में रह रहा है।

नए आवास ने उनके परिवार के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार किया है। विशेष रूप से बच्चों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण मिला है। अब उन्हें बारिश या अन्य प्राकृतिक परिस्थितियों से होने वाली परेशानियों की चिंता नहीं रहती। इससे परिवार का आत्मविश्वास बढ़ा है और जीवन की गुणवत्ता में भी सकारात्मक परिवर्तन आया है। श्रीमती चंद्रकला ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन का मजबूत आधार बनी है। उन्होंने कहा कि यह योजना उन सभी पात्र परिवारों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो अपने पक्के घर का सपना साकार करना चाहते हैं।

READ ALSO  राजनांदगांव : पति की दीर्घायु के लिए आज महिलाएं रखेंगी करवा चौथ का व्रत, बाजारों में बढ़ी रौनक ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button