छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : तीन तस्करों को दबोचा, चार किलो गांजा जब्त किया गया…

By kadwaghut|11 Jun 2026, 11:02 AM
f X W

राजनांदगांव , सोमनी पुलिस टीम ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 किलो गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 54 हजार रुपए है। वहीं आरोपियों से 12 हजार 500 रुपए नकद भी जब्त किया गया है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस ने बताया कि उन्हें दुर्ग की दिशा से आ रही कार में गांजा होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने ठाकुरटोला टोल प्लाजा के पास पाइंट लगाकर वाहनों की जांच शुरु की। तभी मौके पर कार क्रमांक सीजी 08 बीई 0156 पहुंची।

चेकिंग में कार के अंदर से 4 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कार में मौजूद फैजल अंसारी, नील गिडवानी और अतुल गोस्वामी को गिरफ्तार किया। तीनों राजनांदगांव के ही रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ एनपीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सड़क हादसों का सिलसिला जारी, छीनी दो जिंदगियां…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins