छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायगढ़ दौरे से लौटने के बाद दिल्ली रवाना होंगे CM विष्णुदेव साय …

By kadwaghut|29 Jul 2026, 11:04 AM
f X W

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न धार्मिक और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर वे ग्राम पंचायत बनोरा स्थित अघोर आश्रम में गुरु दर्शन करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर, पंडरीपानी और सत्यनारायण बाबा धाम, कोसमनारा पहुंचेंगे. इन कार्यक्रमों के बाद दोपहर में वे हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे. वहीं रात 8:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और रात 9:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-5347 से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे. रात 11:25 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद वे छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे.

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छात्रों के लिए बड़ी खबर, Bastar मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल के नए डिप्लोमा-डिग्री पाठ्यक्रम

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins