छत्तीसगढ़

CG : उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को, 20 जून तक करें आवेदन …

By lokesh sharma|10 Jun 2026, 3:40 PM
f X W

कोण्डागांव । मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना) के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए जिला स्तरीय लिखित चयन परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक जिला मुख्यालय के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में होगी।

Advertisement
Advertisement

आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए छात्र का कोण्डागांव जिले का निवासी तथा अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग का होना आवश्यक है।

अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत हो तथा कक्षा 4वीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो।

इसके अलावा पालक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। योजना के लिए केवल ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी ही पात्र होंगे।

पात्र छात्र-छात्राओं को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, प्रगति पत्र, पालक की सहमति, जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज 20 जून 2026 तक अपने विद्यालय में जमा करने होंगे। विद्यालय प्रमुख आवेदन पत्रों का परीक्षण कर उन्हें 22 जून तक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करेंगे।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा सभी आवेदनों का संकलन कर सूची एवं संबंधित दस्तावेजों की हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी 24 जून 2026 तक सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, कोण्डागांव कार्यालय को भेजी जाएगी। जिला प्रशासन ने पात्र विद्यार्थियों और अभिभावकों से समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

READ ALSO  मासिक धर्म स्वच्छता पर डॉ. वर्णिका शर्मा का जोर, स्कूल-छात्रावासों में मिलेगी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की सुविधा
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins