छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : गो सम्मान अभियान : 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन …

By kadwaghut|28 Jul 2026, 1:10 PM
f X W

रायपुर । गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण के तहत सोमवार को रायपुर समेत देशभर के सभी जिलों में 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों वाले ज्ञापन जिलाधीशों के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए। अभियान के माध्यम से गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना सहित 30 से अधिक मांगें उठाई गईं।

Advertisement
Advertisement

रायपुर जिले से 3,87,225 नागरिकों के हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया। वहीं, पूरे छत्तीसगढ़ से 80 लाख से अधिक और देशभर से 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षर अभियान के दौरान एकत्र किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत महायज्ञ, गोमाता पूजन, शंखनाद और “श्री राम जय राम जय जय राम” विजय मंत्र के सामूहिक जाप के साथ हुई। इसके बाद राजराजेश्वरी माँ महामाया मंदिर (पुरानी बस्ती) से प्रार्थना यात्रा निकाली गई, जो इंडोर स्टेडियम, नगर निगम होते हुए मोतीबाग तक पहुंची।

इस यात्रा में संत-महात्मा, गौसेवक, गोपालक, मातृशक्ति, युवा और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

अभियान के प्रतिनिधियों ने कहा कि गोमाता भारतीय संस्कृति, कृषि, पर्यावरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से ज्ञापन में शामिल सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ बना AI संवाद का केंद्र, देश के पहले राज्य स्तरीय ‘AI Conclave’ में जुटे विशेषज्ञ

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins