छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ‍धर्म, स्वाध्याय, तप, आराधना व आत्मचिंतन के कार्यक्रम होंगे…

By kadwaghut|28 Jul 2026, 12:32 PM
f X W

डोंगरगांव , श्वेताम्बर जैन समाज के लिए आध्यात्मिक साधना का महापर्व आत्मरंजन चातुर्मास 2026 का शुभारंभ मंगलवार से होगा। श्रीशांतिनाथ श्वेताम्बर जैन मंदिर में विराजित साध्वी आज्ञांजनाश्रीजी मसा, साध्वी आगमरूचिश्रीजी मसा (आदि ठाणा-2) के सान्निध्य में आगामी चार माह तक प्रतिदिन धर्म, स्वाध्याय, तप, आराधना व आत्मचिंतन के विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement

चातुर्मास समिति व सकल जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ के अनुसार प्रतिदिन प्रातः 6 बजे पांच महास्त्रोतों के मंत्रोच्चार के साथ परमात्मा का दिव्य अभिषेक एवं पूजन होगा। इसके बाद प्रातः 8:30 बजे से 9:30 बजे तक साध्वीश्री का मंगल प्रवचन होगा, जिसमें धर्म, संयम, आत्मकल्याण व व्यवहारिक जीवन से जुड़े प्रेरक संदेश प्रदान किए जाएंगे। महिलाओं के लिए प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक स्वाध्याय का विशेष आयोजन रहेगा।

वहीं नई पीढ़ी में धार्मिक संस्कारों के संवर्धन के लिए दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक बच्चों की धर्म कक्षा आयोजित की जाएगी। सायंकाल 6:30 बजे से प्रतिक्रमण के माध्यम से आत्मचिंतन, आत्मशुद्धि की आराधना होगी। साध्वी आज्ञांजनाश्रीजी मसा ने अपने प्रथम उद्बोधन में चातुर्मास को आत्मजागरण का सर्वोत्तम अवसर बताते हुए इसका लाभ उठाने कहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सेल्फी पड़ गई भारी! एक को बचाने कूदे दो दोस्त, हसदेव नदी से एक का शव मिला...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins