छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ‍शिविर में स्काउट व गाइड का उत्साह बढ़ाया…

By kadwaghut|28 Jul 2026, 12:16 PM
f X W

डोंगरगढ़ | शासकीय कन्या हाई स्कूल में सोमवार को भारतीय स्काउट्स एवं गाइड का जिला स्तरीय तृतीय सोपान-निपुण जांच शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम में डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्काउट्स एवं गाइड के अनुशासन, सेवा व राष्ट्रभक्ति के मूल्यों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Advertisement
Advertisement

साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ब्लॉक, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता, शिक्षक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : तालाब पास जुआ खेलते 8 बंदी…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins