छत्तीसगढ़

CG : आबकारी अधिकारी को ACB वाले बनकर धमकाया, वसूली गैंग का भंडाफोड़ …

By kadwaghut|28 Jul 2026, 10:46 AM
f X W

अंबिकापुर। फर्जी एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अधिकारी बनकर जिला आबकारी अधिकारी से वसूली की कोशिश करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गांधीनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब दुकान में कथित अनियमितताओं का डर दिखाकर आबकारी अधिकारी पर दबाव बना रहे थे और शराब के साथ नकदी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जिला आबकारी अधिकारी को फोन कर खुद को एसीबी का अधिकारी बताया और शराब दुकानों के निरीक्षण में गड़बड़ियां मिलने का दावा किया। इसके बाद उन्होंने कार्रवाई से बचाने के नाम पर शराब और नकदी की मांग शुरू कर दी। आबकारी अधिकारी को आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और तीनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ प्रजापति, राजेश पुरी गोस्वामी और रंजीत गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उनके गिरोह में अन्य लोग शामिल हैं या नहीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रायपुर में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बड़ा बयान दिया ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins