छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : घर के बाहर ई- रिक्शा में तोड़फोड़ कर लगाई आग…

By kadwaghut|28 Jul 2026, 10:46 AM
f X W

राजनांदगांव | शहर के शांति नगर इलाके में घर के बाहर खड़ी ई-रिक्शा में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई है। घटना को अज्ञात तत्वों ने अंजाम दिया है। शिकायत के बाद चिखली पुलिस पतासाजी में जुट गई है। प्रार्थी भगवंतीन सिन्हा ने शिकायत दर्ज कराई थी, उनका बेटा ई-रिक्शा चलाता है।

Advertisement
Advertisement

जिसे रोज शांति नगर में अपने घर के बाहर खड़ा करता था। रविवार रात भी रिक्शा घर के बाहर खड़ी कर सभी सो गए। सुबह उठने पर देखा कि रिक्शा के कांच और दूसरे हिस्से में जमकर तोड़फोड़ की गई है। वहीं रिक्शा में अज्ञात ने आग भी लगा दी है। जिससे रिक्शा पूरी तरह जल गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  आधार प्रमाणीकरण एवं सत्यापन विषय पर एक-दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins