छत्तीसगढ़जशपुर जिला

CG : जशपुर में 26 वां राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ …

By kadwaghut|27 Jul 2026, 1:36 PM
f X W

जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया गया है।

Advertisement
Advertisement

उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत द्वारा ध्वजारोहण एवं टीमों को सलामी के साथ किया गया जिसमें 05 संभागीय मुख्यालय के 160 बालक एवं 80 बालिकाओं सहित कुल 240 खिलाड़ी एवं 35 से अधिक कोच एवं मैनेजर शामिल रहे।

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता क़े उद्घाटन समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत नगरपालिका उपाध्यक्ष यशप्रताप सिंह जूदेव राजा सोनी संतोष सिंह जी एवं डिप्टी कलेक्टर खेल अधिकारी समीर बड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र कुमार सिन्हा गणमान्य नागरिकों के गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने और अपने जिले राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर रोशन करने के लिए कहा।

नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज हम सब के लिए खुशी की बात है कि राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता कराने का अवसर मिला है।

पिछले वर्ष भी 25 वां राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया था।

जशपुर में खिलाड़ियों के लिए अच्छा हॉकी खेल का मैदान बनाया गया है ताकि खिलाड़ियों को खेलने के साथ अभ्यास का भी लाभ मिल सके।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 15 खेल विधाओं में तकनीकी कॉलेजों के छात्र लेंगे हिस्सा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins