छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : रेप कर ससुराल में छुपा था आरोपी, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा …

By kadwaghut|27 Jul 2026, 11:53 AM
f X W

बिलासपुर। पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदलकर छिप रहा आरोपी अब पकड़ में आ गया है। आरोपी द्वारा पीड़िता को विवाह का झांसा देकर दिनांक 21.08.2025 से लगातार दैहिक शोषण किया गया। बाद में आरोपी ने दूसरी शादी कर ली तथा पीड़िता से विवाह करने से इंकार कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर दिनांक 02.05.2026 को अपराध पंजीबद्ध होने के बाद आरोपी फरार होकर लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा। सिरगिट्टी पुलिस द्वारा आरोपी के ससुराल चोर भट्ठी कला में दबिश दी गई। पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी घर के छज्जे में छिप गया, जिसे तलाश कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव: मेडिकल स्टोर और मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर की चोरी, अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins