छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 77 लाख रुपए से बनी सड़क 6 महीने में ही उखड़ गई, खैरा-जंगलेसर मार्ग निर्माण की खुली पोल…

By kadwaghut|27 Jul 2026, 10:40 AM
f X W

राजनांदगांव| करीब 77 लाख रुपए की लागत से खैरा से जंगलेसर तक बनाई गई सड़क महज छह महीने में ही उखड़ने लगी है। सड़क पर जगह-जगह गिट्टी निकल गई है और गड्ढे बन गए हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने के कुछ ही महीनों बाद इसकी यह हालत हो जाना सरकारी राशि की बर्बादी है। बरसात शुरू होते ही सड़क और ज्यादा खराब हो गई है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए और यदि गुणवत्ता में लापरवाही मिली है तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : बिजली… दस दिन में 1213 उपभोक्ताओं की ई-केवाइसी…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins