kadwaghut logo final
राजनांदगांव l रक्षा बंधन पर्व में बहनों की राखियां भाईयों तक प्लास्टिक कोटेड वाटर प्रूफ लिफाफे में पहुंचेगी। पोस्ट ऑफिस में 2200 लिफाफे पहुंचे, जिसमें अब तक 1300 की बिक्री की जा चुकी है। प्रति नग लिफाफे की 10 रूपया कीमत निर्धारित की गई है। इस हिसाब से पोस्ट ऑफिस ने स्पेशल लिफाफे की बिक्री से 13 हजार रुपए अर्जित की। वजन अनुसार टिकटों को लगाया जा रहा है। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा और उदया तिथि 28 अगस्त दिन शुक्रवार को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा।
रक्षाबंधन पर राखी भेजने वालों के लिए डाक विभाग ने विशेष सुविधा शुरू की है। इन लैंड स्पीड पोस्ट डॉक्यूमेंट सेवा में बुकिंग की जाने वाली राखी मेल पर डाक शुल्क में 28 अगस्त तक 10 प्रतिशत छूट मिलेगी। इससे लोग कम खर्च में राखी समय पर भेज सकेंगे। छूट का लाभ लेने ग्राहकों को लिफाफे के आगे स्पष्ट रूप से राखी मेल लिखकर डाकघर के बुकिंग काउंटर पर देना होगा। सुविधा केवल खुदरा (रिटेल) बुकिंग पर लागू होगी। एक व्यक्ति एक बार में अधिकतम 5 आर्टिकल बुक कर सकेगा। छूट केवल डाक शुल्क पर मिलेगी। वैल्यू एडेड सर्विस शुल्क पर लाभ नहीं मिलेगा। बल्क के ग्राहकों को यह सुविधा नहीं मिलेगी।
सजने लगीं दुकानें: पोस्ट ऑफिस में राखी भेजने स्पेशल लिफाफे पहुंच चुके है। जिले खरीदने लोग पहुंच रहे हैं। बाजार में राखियों की दुकानें सजने लगी है।
पोस्ट ऑफिस में महिलाओं के लिए अलग काउंटर बना रक्षा बंधन पर्व के करीब आने से पोस्ट ऑफिस में ग्राहकों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इसमें रोजमर्रा के कामकाज सहित अन्य पोस्ट और स्पेशल लिफाफे खरीदने और पोस्ट करने वाले ग्राहक पहुंच रहे हैं। खासकर महिलाओं की संख्या ज्यादा होने से अलग काउंटर बनाया गया है।
रोज औसत 70 से 100 लिफाफे की बिक्री हो रही है। लिफाफा सुंदर आसमानी रंग का है। सुनहरे बैक ग्राउंड कलर में राखी का चित्र के साथ शुभ रक्षाबंधन लिखा गया है। वहीं लिफाफा भेजने के लिए पता लिखने अलग से जगह दी गई है।
