छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : दूसरे चरण में 705 आवेदन, 37 बच्चों को प्रवेश…

By kadwaghut|27 Jul 2026, 10:11 AM
f X W

राजनांदगांव , जिले में आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में अभी भी 104 सीटें खाली हैं, जबकि दूसरे चरण में 705 आवेदन आने के बावजूद केवल 37 बच्चों का चयन हो सका। तीसरे चरण के लिए आवेदन 22 जुलाई से 5 अगस्त तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे। पहले निकली प्रदेश स्तर की दो ऑनलाइन लॉटरी से सीटें नहीं भरी। इस कारण जिले के निजी स्कूलों की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए तीसरा चरण शुरू किया गया है।

Advertisement
Advertisement

लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के निर्देश पर जिला शिक्षा विभाग के द्वारा अब तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी निजी स्कूलों और नोडल अफसरों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। आरटीई की खाली सीटों पर एडमिशन देने नोडल अफसरों को जारी तिथि और गाइड लाइन के अनुसार आवेदन जमा लेने और दस्तावेजों का सत्यापन करने, पालकों को सूचित करने कहा गया है। वर्तमान स्थिति के अनुसार तीसरे चरण में 104 सीटें खाली हैं। अब इसे भरने तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की गई है।

तीसरे चरण में 13 आवेदन मिले, सीटों की संख्या घटी दूसरे चरण की प्रक्रिया में 126 सीटें खाली थीं, जिनके लिए 705 आवेदन मिले। लॉटरी प्रक्रिया के बाद 37 विद्यार्थियों का चयन होने पर उन्हें निजी स्कूलों में गरीब एवं वंचित समूह के लिए आरक्षित 25 प्रतिशत आरटीई की सीटों पर एडमिशन दिया गया है। तीसरे चरण में 13 आवेदन पहुंचने की जानकारी दी गई है। पांच साल पहले अविभाजित जिले में निजी स्कूलों की आरटीई में करीब पांच हजार से ज्यादा सीटों पर एडमिशन दिया जाता रहा। जिले अलग होने के बाद सीटों की संख्या घटती चली गई। इस सत्र में जिले की कुल 535 सीटें अभी तक खाली है।

READ ALSO  CG : निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष बनाया गया ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins