छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सह- सचिव द्वारा दुर्दांत नक्सली हिड़मा को श्रद्धांजलि कांग्रेस का वास्तविक चरित्र उजागर

By kadwaghut|22 Nov 2025, 9:37 PM
f X W

युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सह- सचिव द्वारा दुर्दांत नक्सली हिड़मा को श्रद्धांजलि कांग्रेस का वास्तविक चरित्र उजागर
    भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा भारतीय जनता पार्टी यह जानकर अत्यंत स्तब्ध है कि युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सह-सचिव प्रीति मांझी ने देश के सबसे दुर्दांत नक्सलियों में से एक हिड़मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए “लाल सलाम कामरेड” जैसी पोस्ट को सार्वजनिक रूप से साझा किया है।


   हिड़मा वह कुख्यात नक्सली है जो सैकड़ों जवानों की निर्मम हत्या, निर्दोष आदिवासियों पर अत्याचार और विकास कार्यों में बाधा डालने के लिए जिम्मेदार रहा है। ऐसे रक्तरंजित इतिहास वाले व्यक्ति को श्रद्धांजलि देना न केवल निंदनीय है, बल्कि यह सीधे-सीधे नक्सलवाद को वैचारिक समर्थन दर्शाता है।
कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया
कांग्रेस के शीर्ष पदों पर बैठे नेताओं द्वारा इस तरह की पोस्ट किए जाने से यह स्पष्ट हो जाता है कि
कांग्रेस विकास के साथ नहीं, बल्कि हिंसा फैलाने वाले नक्सलवादियों के साथ खड़ी दिखाई देती है।
देश विरोधी तत्वों के प्रति नरम रुख अपनाना कांग्रेस के चरित्र की पहचान बन चुका है।
भाजपा का स्पष्ट प्रश्न कांग्रेस से
कांग्रेस को अब राष्ट्र के सामने स्पष्ट करना ही होगा:
क्या आप विकास, शांति और लोकतंत्र के साथ हैं?


या उन दुर्दांत नक्सलियों के साथ खड़े हैं जिन्होंने हमारे बहादुर जवानों को शहीद किया?
     कोमल सिंह ने कहा
भारतीय जनता पार्टी नक्सलवाद के हर रूप का कड़ा विरोध करती है और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए कार्य करने वाले प्रत्येक जवान के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
नक्सली हिंसा को वैचारिक समर्थन देने वाली किसी भी प्रवृत्ति को भाजपा कभी स्वीकार नहीं करती। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में भी नक्सलवाद के हौसले बुलंद थे । भारतीय जनता पार्टी के सरकार ने नक्सलवाद को प्रदेश ही नहीं पूरे देश में खत्म करने का संकल्प लिया है।

READ ALSO  लिव-इन के पंजीयन, पैतृक संपत्ति में बराबरी और भरण-पोषण पर एक समान कानून की मांग
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins