छत्तीसगढ़दन्तेवाड़ा जिला (दक्षिण बस्तर)

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

By lokesh sharma|13 Jun 2026, 4:45 PM
f X W

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। मृतक ने मौत से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मर्सिडीज कार चालक और उसके साथियों पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया था। घटना के बाद चालक की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, गीदम निवासी मेटाडोर चालक ताम्रध्वज साहू का बंजारी घाट में एक मर्सिडीज कार से टक्कर के बाद विवाद हो गया था। आरोप है कि, इस दौरान कार चालक और उसके साथियों ने ताम्रध्वज के साथ मारपीट की। घटना के बाद ताम्रध्वज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर पूरी घटना का जिक्र किया और संबंधित लोगों पर गंभीर आरोप लगाए।

Advertisement
Advertisement

बताया जा रहा है कि, घटना से मानसिक रूप से आहत ताम्रध्वज ने बाद में आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, कॉल डिटेल और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सीमेंट से भरी ट्रक पुलिया से पलटी, चालक मौके से फरार…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins