छत्तीसगढ़

CG : ITBP जवानों ने गर्भवती महिला की जान बचाई…

By kadwaghut|26 Jul 2026, 12:17 PM
f X W

नारायणपुर । आईटीबीपी 53वीं वाहिनी के जवानों ने एक बार फिर वर्दी के पीछे छिपी मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की है। बेनूर के अति-संवेदनशील और दुर्गम गांव धुरबेड़ा की 22 वर्षीय गर्भवती सुधी मंडावी को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। मूसलाधार बारिश से रास्ते कीचड़युक्त हो चुके थे और उफनते नालों के कारण एंबुलेंस पहुंचना असंभव था।

Advertisement
Advertisement

सूचना मिलते ही सेनानी संजय कुमार के मार्गदर्शन में कोडेनार और अडिंगपार से आईटीबीपी व पुलिस की टीमें रवाना हुईं। जवानों ने घने जंगलों और उफनते नालों की परवाह किए बिना गांव पहुंचकर महिला को स्ट्रेचर पर लिटाया और कई किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक लाए। इसके बाद फील्ड अस्पताल कुतुल के सहयोग से उसे सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने जवानों को संकट का सच्चा साथी बताया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : PM Awas: घर बनाने की मदद में वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins