छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : सूरजपुर में पीट-पीटकर युवक की हत्या …

By kadwaghut|25 Jul 2026, 1:41 PM
f X W

सूरजपुर। सूरजपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को बेरहमी से पीटकर सड़क किनारे फेंक दिया गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।

Advertisement
Advertisement

मृतक की पहचान हरिनंदन राजवाड़े के रूप में हुई है, जो कि गोंदा गांव का रहने वाला था। शुक्रवार को अज्ञात आरोपियों ने उसकी बेदम पिटाई कर दी और उसे केवरा गांव में सड़क के किनारे फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins