छत्तीसगढ़बस्तर जिला

CG : संजय मार्केट से चोरी हुई पिकअप 24 घंटे में बरामद, पूर्व चालक गिरफ्तार …

By kadwaghut|23 Jul 2026, 12:10 PM
f X W

बस्तर । संजय मार्केट पार्किंग से चोरी हुई करीब 12 लाख रुपये कीमत की अशोक लीलैंड पिकअप वाहन को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया। मामले में वाहन के पूर्व चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को चोरी की गाड़ी के साथ पल्ली नाका के पास से पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, वाहन चोरी की सूचना मिलते ही विशेष टीम गठित कर शहरभर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे चोरी की पिकअप सहित दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने वाहन चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि बरामद पिकअप वाहन को उसके वास्तविक मालिक को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच और सतर्क निगरानी के कारण वाहन चोरी के मामलों का तेजी से खुलासा किया जा रहा है। साथ ही नागरिकों से वाहन पार्किंग के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील भी की गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाओं की राह, गंगालूर के साहिल हेमला को मिला आय प्रमाण-पत्र...

Related Articles

2

Back to top button