छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बाउंड्रीवॉल के पास गंदगी करने पर चालानी कार्रवाई…

By kadwaghut|21 Jul 2026, 12:28 PM
f X W

डोंगरगांव , नगर को स्वच्छ रखने के नगर पालिका परिषद द्वारा रेस्ट हाउस के बाउंड्रीवाल से लगे फल दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ फल दुकानदारों के द्वारा सड़ा-गला फल और कूड़ा करकट कचरा सार्वजनिक स्थान पर फेंका हुआ पाया गया।

जिन्हें नगर पालिका द्वारा नियमानुसार संबंधित कुछ दुकानदारों पर 4400 रुपए की चलानी कार्यवाही कर आगे नहीं करने की समझाइश देते हुए चेतावनी दी है। इसके बाद नगर पालिका परिषद की साफ सफाई टीम मौके पर पहुंचकर जमा हुए कचरे को हटाकर संपूर्ण क्षेत्र की सफाई करवाई गई। साथ ही सभी दुकानदारों को एक चालान राशि काटकर समझाइश देते हुए चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस प्रकार कचरा न फेंका जाए।

नगर पालिका अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी ने आम जनता से अपील की है कि दुकान या घर के कचरा इधर-उधर न फेंकें अपने कूड़ादान में रखकर सफाई कर्मी को सूचना देने पर तत्काल सफाई कर्मी रिक्शा लेकर पहुंचेगा, इनके अलावा जो भी गीला-सूखा कचरा अलग करके केवल स्वच्छता दीदियों को ही देने देकर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करने नपा ने अपील की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  संस्कृति का गौरव, समृद्धि का संकल्प और विकास का उत्सव

Related Articles

2

Back to top button