छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : युवक से चेन व मोबाइल लूटे, तीन आरोपी पकड़ाए…

By kadwaghut|21 Jul 2026, 10:57 AM
f X W

राजनांदगांव| आरके नगर चौक में बाइक सवार से सोने की चैन और मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों में एक नाबालिग हैं। आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज​ दिया गया है।

घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रार्थी देवरी से भिलाई जा रहा था। तभी आरके नगर चौक में उसके बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। वह अपनी बाइक को धकेलते हुए पेट्रोल पंप जा रहा था। तभी तीन बदमाश मौके पर पहुंचे।

उसे धक्का दिया और मारपीट करते हुए गले में पहने सोने की चैन और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरू की। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सुरेंद्र यादव, अभिषेक कुम्भारे, एक नाबालिग को पकड़ा है। आरोपियों से मोपेड जब्त किए हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मंत्री ओ.पी. चौधरी का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ में आवास और बुनियादी सुविधाओं के विकास में अहम भूमिका निभाएगा हाउसिंग बोर्ड

Related Articles

Back to top button