छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : बोरी में छिपाकर गांजा तस्करी, बाइक सवार पकड़ाए …

By kadwaghut|21 Jul 2026, 10:55 AM
f X W

सूरजपुर. अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. बिना नंबर प्लेट बाइक पर बोरी में भरकर गांजा तस्करी करते आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. बरामद गांजे की कीमत लाखों में आंकी गई है. पूरा मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गोटगंवा का है. जानकारी के अनुसार, गोटगवां में चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को बिना नंबर प्लेट के बाइक आती हुई दिखी, जिसे रोक लिया गया. पूछताछ में शक होने पर तलाशी ली गई. इस दौरान बाइक में लदे सफेद बोरी को देखा तो उसमें गांजा भरा हुआ था. कड़ाई से पूछने पर आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर उत्तरप्रदेश जा रहा था. तौल करने पर बरामद गांजा 8 किलो 305 ग्राम पाया गया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए है. पुलिस ने आरोपी उत्तरप्रदेश का बांदा जिला निवासी रमेशचन्द्र निषाद (39 साल) को गिरफ्तार कर थाना लेकर आई है. जहां एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।वहीं तस्करी में इस्तेमाल वाहन भी जब्त कर ली गई है. आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है.

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सैनिक स्कूल विद्यार्थियों में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins