छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : महिला को रौंदने वाला ट्रेलर चालक गिरफ्तार …

By kadwaghut|20 Jul 2026, 1:13 PM
f X W

बिलासपुर. बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर ओवरब्रिज के पास हुए दर्दनाक सड़क दुर्घटना मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. 18 जुलाई को डिवाइडर पर चल रहे पौधारोपण कार्य के दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने महिला सुपरवाइजर महिमा कोशले को टक्कर मार दी थी और करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. रतनपुर थाना पुलिस ने आरोपी चालक शिवकुमार साव, निवासी गढ़वा (झारखंड), को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाकर मौत का मामला दर्ज किया है.

धूमा में जलभराव के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर करीब चार घंटे तक चक्काजाम करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सिरगिट्टी थाना पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य ग्रामीणों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. शनिवार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया था, जिससे एंबुलेंस सहित सैकड़ों वाहन फंस गए. पुलिस की समझाइश के बावजूद प्रदर्शनकारी सड़क से नहीं हटे, जिसके बाद आवागमन बाधित करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती : आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर, इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए मौका...

Related Articles

Back to top button